top of page
Search

जातिवार गणना में सभी जातियों का समावेश जरूरी : अनुप्रिया पटेल

  • Writer: National News Aap Tak
    National News Aap Tak
  • Oct 17, 2023
  • 1 min read

प्रतापगढ़ : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की राजनीति में इन दिनों जातिवार गणना की परिचर्चा हो रही है। यह बात अपना दल (एस) के लिए नई नहीं है। भारत देश विभिन्नता से भरा है। जातियों की विभिन्नता में भारत की एकता है। जातियों के प्रमाणिक आंकड़े जरूरी हैं। इसलिए जातिवार गणना में सभी जातियों का समावेश जरूरी है। यह बातें प्रतापगढ़ के जीआइसी मैदान में अपना दल के संस्थापक डा. सोने लाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कही। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) लगातार ओबीसी क्रेमीलेयर का दायरा बढ़ाने की मांग कर रहा है। अभी इसकी सीमा आठ लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये तक किया जाना चाहिए। उन्होंने मंच से पिछड़ा वर्ग के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की मांग को दोहराया।

वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि जब यह सत्ता में थे तो इन्हें पिछड़ों के आरक्षण की चिंता नहीं थी। अपना दल (एस) के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में ओबीसी को आरक्षण मिला। चुनाव आने पर सपा को ओबीसी की चिंता होती है। उन्होंने अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिराथू विधायक को भी आड़े हाथ लिया। आरोप लगाया कि उन्होंने सोनेलाल के सिद्धांतों को छोड़कर दूसरे दल से हाथ मिला। कभी कमेरों की चिंता नहीं की। इसके पूर्व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया । इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 
 

Comentarios


Drop Me a Line, Let Me Know What You Think

Thanks for submitting!

© 2035 by Train of Thoughts. Powered and secured by Wix

bottom of page