सोनाली ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
- National News Aap Tak
- Sep 1, 2023
- 1 min read

सोनाली ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
संसू, डेरवा,डेरवा प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर 2022 का परिणाम जारी किया है इसमें डेरवा नगर पंचायत तहसील कुंडा जनपद प्रतापगढ़ की सोनाली सोनी पुत्री अशोक कुमार सोनी चयनित हुई है। सोनाली सोनी 120 में रैंक हासिल किया है। सोनाली की सफलता से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। जैसे ही जानकारी हुई नगर पंचायत डेरवा बाजार के चेयरमैन श्री कुंवर बहादुर पटेल ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ सोनाली सोनी पुत्री अशोक कुमार सोनी के घर पहुंच कर बधाई दी।
Comments